Box Office 2025 : छावा ₹600 Cr Club, सैयारा की रिकॉर्ड प्री-बुकिंग और टॉप सुपरहिट्स

Box Office 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Box Office 2025 : साल 2025 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ रहा। छावा ने ₹807.88 करोड़ कमाए, सैयारा ने प्री-बुकिंग में इतिहास रचा, जबकि हाउसफुल 5, सितारे ज़मीन पर और रेड 2 ने भी दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।

Chhaava – ₹807.88 करोड़

विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा ने इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर हर तरफ़ धूम मचा दी।

Box Office 2025 : छावा ₹600 Cr Club, सैयारा की रिकॉर्ड प्री-बुकिंग और टॉप सुपरहिट्सयह फ़िल्म छत्रपति संभाजी महाराज, यानी छत्रपति शिवाजी महाराज के शूरवीर पुत्र की गाथा है। 1680 में शिवाजी महाराज के निधन के बाद मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब (अक्षय खन्ना) ने सोचा कि अब उसका सबसे बड़ा दुश्मन खत्म हो चुका है। लेकिन संभाजी महाराज (विकी कौशल) ने अचानक बुरहानपुर पर धावा बोलकर मुग़ल ख़ज़ाना लूट लिया। यह घटना औरंगज़ेब के लिए बड़ी चोट थी और उसने बदला लेने की ठानी।

संभाजी महाराज ने रणनीतिक तैयारियां कीं, लेकिन परिवार के भीतर की गद्दारी ने मुग़लों को फायदा पहुँचा दिया। इसके बाद शुरू हुआ युद्ध, बलिदान और साहस का ऐसा सिलसिला जिसने दर्शकों को बाँधे रखा।

Box Office 2025 :

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹600.10 करोड़ का आंकड़ा पार कर छावा ने विकी कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट का दर्जा पाया। यह बॉलीवुड की सिर्फ चौथी फ़िल्म बनी जिसने भारत में ₹600 करोड़ कमाए। रश्मिका मंदाना ने भी इतिहास रचा—लगातार तीन फ़िल्में ₹500 करोड़ क्लब में: Animal, Pushpa 2 और Chhaava।

Saiyaara – ₹512 करोड़

सैयारा ने 2025 में रोमांटिक ड्रामा का तूफ़ान खड़ा कर दिया। यह फ़िल्म खास इसलिए रही क्योंकि यह आहान पांडे की डेब्यू फ़िल्म थी। पहली बार निर्देशक मोहित सूरी ने YRF के साथ काम किया। YRF और नेटफ्लिक्स की पहली ऑफिशियल थिएट्रिकल पार्टनरशिप थी।

Box Office 2025 कहानी :
वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) एक कवयित्री है, जिसे शादी के मंडप पर छोड़ा जाता है। वह मिलती है कृष्ण कपूर (आहान पांडे) से, जो गुस्सैल लेकिन जुनूनी गायक है। कृष्ण उसकी कविताओं से इतना प्रभावित होता है कि उन्हें अपने गानों में बदल देता है। काम करते-करते दोनों के बीच मोहब्बत पनपती है, लेकिन हालात उनके रिश्ते की परीक्षा लेते हैं।

Box Office 2025 :

सिर्फ 18 दिनों में ही ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार।
साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट, छावा के बाद।
सबसे बड़ी प्री-बुकिंग रिकॉर्ड — Pushpa 2, Jawan और Animal जैसी बड़ी फिल्मों को टक्कर दी।

Housefull 5 – ₹288.58 करोड़

अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी हाउसफुल का पाँचवाँ पार्ट धमाकेदार रहा। ओपनिंग डे कलेक्शन ₹24.35 करोड़ — फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा। इंटरनेशनल लेवल पर 85+ देशों, 2000+ स्क्रीन पर रिलीज़ हुई। कहानी एक लग्ज़री क्रूज़ शिप पर सेट है, जहाँ तीन “जॉली” और उनकी पत्नियाँ मज़ेदार कंफ्यूजन और एक मर्डर मिस्ट्री में फँस जाते हैं।

Sitaare Zameen Par – ₹267.34 करोड़

आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की यह इमोशनल ड्रामा फिल्म समाज में जागरूकता और मनोरंजन का बेहतरीन संतुलन लेकर आई। 13 साल बाद जेनेलिया की शानदार वापसी। फ़िल्म में ऑटिज़्म और दिव्यांगता से जुड़ी एक भावुक और समझदारी भरी कहानी दिखाई गई। दुनिया की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसमें क्लोज़्ड कैप्शन, ऑडियो डिस्क्रिप्शन और इंडियन साइन लैंग्वेज जैसी सभी एक्सेसिबिलिटी फीचर्स शामिल किए गए।ओपनिंग डे पर ₹10.50 करोड़ और विदेशों में भी ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

Raid 2 – ₹237 करोड़

अजय देवगन स्टारर यह थ्रिलर 1989 की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। अजय देवगन बने आयकर अधिकारी अमय पटनायक, जिन्हें भ्रष्ट मंत्री मनमोहन धांधार (दादा भाई) के खिलाफ़ लड़ाई लड़नी होती है। फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, हालांकि रेड (2018) जैसी छाप छोड़ने में नाकाम रही।

ALSO READ:-

Anurag kashyap net worth
Anurag kashyap net worth
elvish yadav gunfire
elvish yadav gunfire

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn