iPhone 17,And 17 Pro Launched Date :-Apple ने लॉन्च किया iPhone 17 सीरीज़! 48MP कैमरा, A19 प्रोसेसर, Ceramic Shield 2 और 37 घंटे बैटरी।

iPhone 17,And 17 Pro Launched Date
Apple ने 9 सितंबर 2025 को अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज़ iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone A19 को लॉन्च किया। खास बात यह है कि अब इन नए iPhone में Apple का A19 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ शानदार बैटरी बैकअप भी देता है।

iPhone 17 Features
iPhone 17 में 6.3 इंच की Dynamic Refresh Rate स्क्रीन दी गई है, जो 1 Hz से लेकर 120 Hz तक स्मूथ डिस्प्ले का अनुभव देती है। इसकी ब्राइटनेस भी अब 3,000 निट्स तक बढ़ा दी गई है, जिससे धूप में भी क्लीयर व्यू मिलता है। iPhone 17 में 48 MP की मेन कैमरा और 48 MP की अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगी है, साथ में 18 MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है। Apple ने इसे Ceramic Shield 2 के साथ पेश किया है, जो मजबूत प्रोटेक्शन देता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 24 घंटे की बैटरी लाइफ भी मिलेगी। इसकी कीमत ₹82,900 से शुरू होती है।

iPhone 17 Pro And iphone17 Pro Max Features
वहीं, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में भी Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है। iPhone 17 Pro में 6.3 इंच स्क्रीन और iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच स्क्रीन है। दोनों डिवाइसेज में A19 Pro चिपसेट लगा है, जो तेज़ और पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। रियर कैमरा सेटअप में तीन 48 MP के कैमरे शामिल हैं – मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो। फ्रंट कैमरा हर मॉडल में 18 MP का ही रखा गया है।

iPhone 17 Pro में वीडियो प्लेबैक 31 घंटे तक चलता है, जबकि iPhone 17 Pro Max में यह 37 घंटे तक चलता है। iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,34,900 से शुरू होती है, और iPhone 17 Pro Max ₹1,49,900 से। ये स्मार्टफोन 19 सितंबर से उपलब्ध होंगे।

इन नए iPhone मॉडल्स के साथ Apple ने फिर से टेक्नोलॉजी की दुनिया में धमाका कर दिया है। अगर आप भी लेटेस्ट iPhone खरीदने का सोच रहे हैं, तो iPhone 17 सीरीज़ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।
ALSO READ:-

