Sara Arjun रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ में लीड रोल निभा रहीं है। एक चाइल्ड स्टार से सुपरस्टार बनने की कहानी। जानिए उनके करियर, फिल्मों और बॉलीवुड डेब्यू से जुड़ी दिलचस्प बातें।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का पहला लुक रिलीज़
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक उनके 40वें जन्मदिन पर सामने आया। फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने और यह एक जबरदस्त स्पाई थ्रिलर है।
स्टार कास्ट में शामिल हैं:
- रणवीर सिंह
- संजय दत्त
- अक्षय खन्ना
- अर्जुन रामपाल
- आर. माधवन
लेकिन इस लुक में जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो थीं – सारा अर्जुन, जो फिल्म की फीमेल लीड हैं।
कौन हैं सारा अर्जुन?
साल 2005 में जन्मी सारा अर्जुन, एक जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं। उनके पिता, राज अर्जुन, खुद भी एक एक्टर हैं। सारा ने महज़ एक साल की उम्र में एक ऐड फिल्म से अपना करियर शुरू किया था, जब उन्हें एक मॉल में देखा गया था।
उनकी पहचान बनी 2011 की तमिल फिल्म ‘देइवा तिरुमगल’ से, जिसमें उन्होंने एक विकलांग पिता (विक्रम) की बेटी का इमोशनल रोल निभाया था। इसके बाद वो ‘एक थी डायन’, ‘साईंवम’ और ‘सांड की आंख’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।
₹800 करोड़ वाली ब्लॉकबस्टर का हिस्सा रह चुकी हैं सारा
2022 में सारा अर्जुन ने मणिरत्नम की पीरियड ड्रामा ‘पोन्नियिन सेलवन’ में यंग नंदिनी का किरदार निभाया था, जहां मेन रोल में थीं ऐश्वर्या राय। ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज़ हुई और दुनियाभर में ₹800 करोड़ का बिजनेस किया।
इस शानदार सक्सेस के बाद सारा की नेट वर्थ ₹10 करोड़ तक पहुंच गई थी, और वो भारत की सबसे अमीर चाइल्ड एक्ट्रेस बन गई थीं।
अब पहली बार लीड रोल में
‘धुरंधर’ में सारा पहली बार बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी और वो भी सीधे रणवीर सिंह के अपोजिट! ये उनके करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।
हालांकि, फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी उठे हैं – खासकर 40 साल के रणवीर सिंह के साथ 20 साल की सारा की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं:
“बॉलीवुड में क्या गलत हो रहा है?”
लेकिन फैंस इस नई जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित भी हैं।
क्यों खास है सारा अर्जुन का ये सफर?
चाइल्ड आर्टिस्ट से लीड एक्ट्रेस बनने तक का सफर
₹800 करोड़ की फिल्म का हिस्सा
भारत की सबसे अमीर चाइल्ड स्टार रही हैं
अब बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ‘धुरंधर’ में रणवीर और सारा की केमिस्ट्री कैसी लगती है, तो तैयार हो जाइए एक धमाकेदार स्पाई थ्रिलर के लिए!
क्या आपको सारा अर्जुन को लीड रोल में देखना एक्साइटिंग लग रहा है? नीचे कमेंट में जरूर बताएं!
ALSO READ:-
