Bharat Band tomorrow 9 july 2025: जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद
Bharat Band का ऐलान! बैंक, बीमा, बिजली और परिवहन सेवाएं रहेंगी प्रभावित, स्कूल-कॉलेज रहेंगे खुले। जानिए भारत बंद का कारण और पूरी लिस्ट – क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद।
बिंदु | जानकारी |
---|---|
बंद की तारीख | 9 जुलाई 2025 (बुधवार) |
किसने बुलाया बंद? | देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के मंच ने भारत बंद का आह्वान किया है |
क्यों बुलाया गया बंद? | – पिछले 10 वर्षों से लेबर कॉन्फ्रेंस नहीं हुई – बेरोजगारी, महंगाई और वेतन में गिरावट – युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सरकार पर आरोप |
कितने लोग शामिल होंगे? | 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी |
कौन-कौन सी सेवाएं प्रभावित होंगी? | – बैंकिंग सेवा – बीमा सेवा – पोस्टल सेवा – बिजली सप्लाई – कोयला खनन – फैक्ट्रियां – राज्य परिवहन |
क्या बैंक बंद रहेंगे? | बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन कोई आधिकारिक बैंक हॉलिडे घोषित नहीं हुआ है । |
पोस्ट ऑफिस सेवा | प्रभावित रहेगी । |
क्या स्कूल/कॉलेज बंद रहेंगे? | नहीं, शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा नहीं हुई है । |
बिजली आपूर्ति पर असर | 27 लाख से ज्यादा बिजली कर्मचारी बंद में होंगे शामिल, बिजली सेवा प्रभावित हो सकती है । |
क्या ट्रेनें चलेंगी? | कोई आधिकारिक रेलवे स्ट्राइक की घोषणा नहीं, लेकिन कुछ ट्रेन सेवाओं में देरी या व्यवधान संभव |
परिवहन सेवाएं | कई राज्यों में बस सेवाएं बाधित रह सकती हैं । |
महत्वपूर्ण सुझाव:
- जिन सेवाओं पर आप निर्भर हैं (जैसे बैंक, पोस्ट ऑफिस, बिजली आदि), उनकी तैयारी पहले से कर लें।
- यात्रा करने वालों को वैकल्पिक साधनों का विचार करना चाहिए।
- ऑफिस और स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे, फिर भी स्थानीय अपडेट पर नजर रखें।