Avatar 3: Fire & Ash 2025 का ट्रेलर आ गया है ऑनलाइन! James Cameron इस बार और भी तगड़ा एक्शन लेकर आ रहे हैं।
Avatar 3: Fire & Ash 2025 Movie का संक्षिप्त परिचय और जेम्स कैमरून की वापसी
पिछली बार पानी के नीचे की दुनिया दिखाई थी। इस बार आग और ज्वालामुखी के बीच लड़ाई हो रही है। ट्रेलर देखकर लगा कि इस बार तो Pandora में हाहाकार मचने वाला है।
Avatar 3 – Ash People – नई जनजाति, और नई दुश्मनी
Avatar 3 मैं इस बार कहानी में एक नई नई जनजाति आई है – Ash People। इनका नेता है वरांग, जो बहुत ही गुस्से वाली और ताकतवर है। ये लोग आग में रहते हैं और इनका इलाका ज्वालामुखी से भरा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरांग और नेतिरी के बीच तगड़ी टक्कर होने वाली है।
Avatar 3 – Jake Sully और परिवार को बड़ा खतरा
Jake Sully और उसकी फैमिली को इस बार बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ट्रेलर में दिखा कि उसका बेटा Neteyam मर गया है और पूरा परिवार दुख में है। ऊपर से दुश्मन और खतरनाक हो गए हैं। Jake कहता है – हम इस तरह नहीं जी सकते। लगता है इस बार उसके लिए सब कुछ बदल जाएगा।

Avatar 3 – Varang विलेन बन गया है
Varang बहुत ही खतरनाक किरदार लग रही है। उसने Kiri को धमकी दी – “तुम्हारी देवी का यहां कोई असर नहीं है।” ट्रेलर में वो लाल-काले रंग का headdress पहने हुए दिखी, और ऐसा लग रहा है कि वो आग से खेल सकती है। James Cameron ने कहा कि वो अपने लोगों के लिए कुछ भी कर सकती है – चाहे वो सही हो या गलत।
Avatar Fire and Ash Visual Effects जबरदस्त – हवाई लड़ाई और नए जीव
भाई, ट्रेलर में जो हवाई लड़ाई दिखाई गई है ना, मजा आ गया। ऊपर से एक नई जनजाति भी दिखाई – Wind Traders, जो उड़ने वाले अजीब से जीवों पर घूमते हैं। फिल्म में Jake Sully को कैद भी किया गया है और इंसानों की वापसी भी हो रही है। मतलब कहानी बहुत बड़ी और इमोशनल होने वाली है।
Avatar 3 : Fire and Ash Release Date और आगे की क्या प्लानिंग है।
Avatar 3: Fire and Ash की रिलीज डेट आ चुकी है कहां जा रहा है कि यह फिल्म 19 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। ये Avatar सीरीज की तीसरी फिल्म है, लेकिन James Cameron ने यह भी खुलासा किया है कि इसके बाद Avatar 4 और Avatar 5 भी वह बनाएंगे। ये फिल्में 2029 और 2031 में आएंगी। मतलब आने वाले सालों में Pandora की दुनिया और भी मजेदार और बड़ी होने वाली है।
Avatar 3 : Fire and Ash Movie में होगा बड़ा धमाका – फिर बनेगा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
Avatar ने $2.9 बिलियन कमाए थे, Avatar 2 ने $2.3 बिलियन। अब तो पक्का लग रहा है कि Avatar 3 Fire & Ash भी रिकॉर्ड तोड़ेगी। ट्रेलर देखकर लोग बोल रहे हैं – “हां भाई, एक और बिलियन डॉलर पक्का।” James Cameron का नाम ही काफी है।
About | Details |
---|
Story Summary | Pandora में जंग और बढ़ गई है जब Jake और Neytiri का परिवार एक नई, आक्रामक Na’vi जनजाति से टकराता है। |
Release Date | 19 दिसंबर 2025 (भारत) |
Director | James Cameron |
Running Time | 3 घंटे 12 मिनट |
Story By | James Cameron, Amanda Silver, Josh Friedman, Rick Jaffa |
Next Sequel | Avatar 4 |
Budget | 25 करोड़ USD |
Disclaimer:-
इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी हमने अन्य विश्वसनीय स्रोतों से एकत्र की है। निर्माता द्वारा भविष्य में किसी भी प्रकार के बदलाव (बजट, कास्टिंग, लॉन्च डेट आदि) की स्थिति में VitalNews360.com किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता।
ALSO READ :-

