BJP leader Vijay Kumar Malhotra dies at 93. 5 बार सांसद, 2 बार विधायक और 1999 में मनमोहन सिंह को हराया था।
BJP leader Vijay Kumar Malhotra का 93 वर्ष की आयु में निधन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद Vijay Kumar Malhotraका 93 साल की उम्र में दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे।
Vijay Kumar Malhotra पिछले चार दशकों से दिल्ली राजनीति का बड़ा चेहरा रहे। वे पांच बार सांसद और दो बार विधायक चुने गए। 1999 में उन्होंने दिल्ली की दक्षिण सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को हराकर बड़ा राजनीतिक इतिहास रचा था।
Vijay Kumar Malhotra जी दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष रहे और जनसंघ काल से पार्टी को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वे दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे और 2008 के चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “विजय कुमार मल्होत्रा जी एक उत्कृष्ट नेता थे, जिन्होंने जनता की समस्याओं को समझते हुए दिल्ली में पार्टी की जड़ों को मजबूत किया। उनका योगदान और संसदीय हस्तक्षेप हमेशा याद किया जाएगा।”
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि Vijay Kumar Malhotra जी का जीवन सादगी और जनसेवा का उदाहरण था।
दिल्ली की राजनीति में उनका योगदान अविस्मरणीय है। वे न केवल राजनीति में सक्रिय रहे बल्कि खेल प्रशासन से भी जुड़े रहे और कई खेल संस्थाओं का नेतृत्व किया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए उनका जाना एक बड़ी क्षति है। पार्टी ने जानकारी दी है कि उनके पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास 21, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
Vijay Kumar Malhotra हमेशा दिल्ली बीजेपी के आधार स्तंभ और प्रेरणा स्रोत के रूप में याद किए जाएंगे।
ALSO READ:-

