IB ACIO Answer Key 2025 OUT:- MHA ने Answer Key 2025 जारी की है। उम्मीदवार mha.gov.in पर आंसर-की देखें, अपने अंक मिलाएँ और आपत्ति दर्ज करें।
गृह मंत्रालय ने IB ACIO (Assistant Central Intelligence Officer) फेज़ 1 परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं।
आंसर-की PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें सवालों के नंबर, सवाल ID और सही विकल्प दिए गए हैं। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अंदाज़ा लगा सकते हैं कि उन्होंने कैसा प्रदर्शन किया है।
अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी उत्तर में गलती है, तो वे आपत्ति (Objection) दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सही सबूत (डॉक्यूमेंटरी प्रूफ) भी देना होगा। ध्यान रहे कि बिना सबूत वाली या समय सीमा के बाद दी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएँगी।
सभी आपत्तियों की जांच के बाद मंत्रालय फाइनल आंसर-की जारी करेगा और उसके बाद फेज़ 1 का रिज़ल्ट घोषित किया जाएगा। अभी रिज़ल्ट की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इसकी घोषणा होने की उम्मीद है।
Step by step IB ACIO Answer Key PDF कैसे डाउनलोड करें:
- सबसे पहले गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएँ।
- वहाँ पर ‘Notifications’ या ‘Latest Updates’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब IB ACIO Phase 1 Answer Key २०२५ पर क्लिक करे।
- फिर आपको अपना Registration ID/User ID और Password डालें।
- आपकी Response Sheet (उत्तर पत्रक) स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे PDF में डाउनलोड कर लें।
- अब अपने उत्तरों को आधिकारिक आंसर-की से मिलाकर अपना अनुमानित स्कोर देख सकते हैं।
IB ACIO answer key Direct Link

IB ACIO Recruitment 2025: Steps to raise (आपत्ति) Objection
यहाँ पर आसान हिंदी में बताया गया है कि आपत्ति (Objection) कैसे दर्ज करें:
- MHA पोर्टल पर जाएँ और Objection Window लिंक खोलें।
- अपने एग्ज़ाम क्रेडेंशियल्स (Registration ID/User ID और Password) से लॉगिन करें।
- जिस Question ID पर आपत्ति करनी है, उसे चुनें।
- अपने दावे के लिए सही डॉक्यूमेंट/प्रमाण अपलोड करें।
- ध्यान रखें, आपत्ति गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा तय की गई अंतिम तारीख से पहले ही जमा करें।
ALSO READ:-

