Jeep Meridian एक प्रीमियम SUV है जिसमें 5 और 7-सीटर ऑप्शन, लग्जरी फीचर से भरपूर केबिन और पावरफुल डीज़ल इंजन मिलता है। कीमत ₹24.99 लाख से शुरू
Jeep Meridian 2025 – Price, Engine Specifications, Convenience and Technology, Safety, Exterior and Interior Styling


Jeep Meridian आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है! इसमें मिलता है दमदार डीज़ल इंजन, ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन, साथ ही 5 और 7-सीटर का आराम। लग्जरी फीचर से लैस यह गाड़ी आपको ऑन-रोड हो या ऑफ-रोड – हर जगह रॉयल फील कराएगी। कीमत भी ₹24.99 लाख से शुरू, मतलब प्रीमियम SUV अब आपके बजट में!

Jeep Meridian 2025 – Varients And Ex-Showroom Price
Variant | Engine & Transmission | Power | Ex-Showroom Price |
---|---|---|---|
Meridian Longitude 4×2 MT 5 STR | 1956 cc, Diesel, Manual | 168 bhp | ₹24.99 Lakh |
Meridian Longitude Plus 4×2 MT | 1956 cc, Diesel, Manual | 168 bhp | ₹27.80 Lakh |
Meridian Longitude 4×2 AT 5 STR | 1956 cc, Diesel, Automatic (TC) | 168 bhp | ₹28.79 Lakh |
Meridian Longitude Plus 4×2 AT | 1956 cc, Diesel, Automatic (TC) | 168 bhp | ₹30.79 Lakh |
Meridian Limited (O) 4×2 MT | 1956 cc, Diesel, Manual | 168 bhp | ₹30.79 Lakh |
Meridian Trail 4×2 MT | 1956 cc, Diesel, Manual | 168 bhp | ₹31.27 Lakh |
Meridian Limited (O) 4×2 AT | 1956 cc, Diesel, Automatic (TC) | 168 bhp | ₹34.79 Lakh |
Meridian Trail 4×2 AT | 1956 cc, Diesel, Automatic (TC) | 168 bhp | ₹35.27 Lakh |
Meridian Overland 4×2 AT | 1956 cc, Diesel, Automatic (TC) | 168 bhp | ₹36.79 Lakh |
Meridian Limited (O) 4×4 AT | 1956 cc, Diesel, Automatic (TC) | 168 bhp | ₹36.79 Lakh |
Meridian Trail 4×4 AT | 1956 cc, Diesel, Automatic (TC) | 168 bhp | ₹37.27 Lakh |
Meridian Overland 4×4 AT | 1956 cc, Diesel, Automatic (TC) | 168 bhp | ₹38.79 Lakh |




Jeep Meridian 2025 – Engine Specifications
Jeep Meridian का दमदार 1956cc टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन 168bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क देता है। इतना सुनने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन यह 1.8 टन की बड़ी SUV को आसानी से 0 से 100 kmph तक सिर्फ 10.8 सेकंड में पहुंचा देता है। इसमें आपको 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जिससे ड्राइव और भी स्मूद और मज़ेदार बन जाती है।
इसके इंडिपेंडेंट सस्पेंशन और Frequency Selective Damping (FSD) रोड की खराबियों को आसानी से संभाल लेते हैं, जिससे हर सफर आरामदायक लगता है। 203mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 18-इंच व्हील और दमदार 4×4 टेक्नोलॉजी इसे ऑन-रोड और ऑफ-रोड – दोनों जगह शेर बना देती है। माइलेज भी अच्छा है – लगभग 11.5 से 14 kmpl।

Jeep Meridian 2025 – Convenience and Technology,
Jeep Meridian सिर्फ पावर और परफॉर्मेंस में ही नहीं, बल्कि फीचर्स और टेक्नोलॉजी में भी कमाल है। इसका 5-सीटर बेस मॉडल आपको 670 लीटर का जबरदस्त बूट स्पेस देता है, और 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग सीट्स के साथ आप इसे और भी बढ़ा सकते हैं। अगर आप ज्यादा लग्जरी चाहते हैं, तो 2025 का टॉप-एंड Overland वेरिएंट लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) के साथ आता है, जो ड्राइविंग को और भी सुरक्षित और स्मार्ट बना देता है।

अगर इसके इंटीरियर की बात करें तो Jeep Meridian अंदर से काफी प्रीमियम लगती है। इसमें सॉफ्ट टच वाला मटेरियल और अच्छी क्वालिटी का प्लास्टिक इस्तेमाल किया गया है। सीट्स इलेक्ट्रिक तरीके से एडजस्ट होती हैं और वेंटिलेशन के साथ आती हैं, जिससे गर्मी में भी सफर आरामदायक रहता है।

डैशबोर्ड में आपको 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन मिलता है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay दोनों चलते हैं। इसे चलाना बहुत आसान है। इसके अलावा, गाड़ी में 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है, जो काफी स्टाइलिश और लग्जरी फील देता है।

साउंड सिस्टम की बात करें तो Alpine ऑडियो सिस्टम आपकी ड्राइव को एक कॉन्सर्ट जैसा मज़ा देगा। साथ में वायरलेस चार्जिंग पैड, Type-A और Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं ताकि आपकी हर डिवाइस हमेशा चार्ज रहे।

हाँ, बेस मॉडल में सनरूफ और कुछ प्रीमियम फीचर्स जैसे वायरलेस चार्जिंग व वेंटिलेटेड सीट्स नहीं मिलते। दूसरी और तीसरी पंक्ति के चार्जिंग पोर्ट भी थोड़े लिमिटेड हैं और थर्ड-रो सीटिंग बच्चों के लिए ज्यादा आरामदायक है।

जब बात आती है स्टाइल, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी से भरपूर SUV की, तो Jeep Meridian आपको प्रीमियम फील और मॉडर्न फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देती है।

Jeep Meridian 2025 – Safety
Jeep का वादा है कि Meridian में आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सबसे पहले है। इसी लिए इसमें दिए गए हैं 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक रोल मिटिगेशन जैसे एडवांस फीचर्स।
टॉप मॉडल Overland वेरिएंट में आपको मिलता है ADAS पैकेज, जिसमें 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं जैसे Lane Keep Assist और Collision Mitigation Braking। इसके अलावा इसमें है 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और सभी पैसेंजर्स के लिए सीटबेल्ट अलर्ट।
Jeep Meridian 2025 – Exterior and Interior Styling
Jeep Meridian का लुक देखते ही प्रीमियम SUV का फील आ जाता है। इसके फ्रंट में Jeep की आइकॉनिक ग्रिल और स्क्वायर-शेप वाले व्हील आर्चेस इसे दमदार रोड प्रेज़ेंस देते हैं। ऊपर से इसका ड्यूल-टोन फ्लोटिंग रूफ और 18-इंच के स्पाइडर डिज़ाइन अलॉय व्हील्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। गाड़ी कई शानदार कलर ऑप्शंस में आती है जैसे Brilliant Black, Pearl White, Galaxy Blue, Velvet Red और भी कई, जिससे हर किसी की पसंद पूरी हो जाती है।

अंदर की तरफ भी यह उतनी ही प्रीमियम है। बेस मॉडल में Seal Grey अपहोल्स्ट्री मिलती है, जबकि टॉप वेरिएंट्स में लेदर सीट्स खूबसूरत स्टिच पैटर्न के साथ दी गई हैं, जो इंटीरियर को लग्जरी टच देती हैं। इस्तेमाल किए गए मटेरियल और फिट-फिनिश की क्वालिटी इतनी अच्छी है कि यह अपनी कीमत को पूरी तरह जस्टिफाई करती है।
ALSO READ :-

