Mumbai Red Alert : मुंबई और ठाणे में भारी बारिश से जलभराव, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया। अगले 3 दिन तक 400 मिमी तक बारिश की संभावना, फ्लाइट्स भी प्रभावित।
Mumbai Red Alert : अगले तीन दिन भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Mumbai Red Alert : मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए अगले कुछ दिन बेहद बारिश भरे रहने वाले हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और महाराष्ट्र के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मन जा रहा है की आने वाले तीन दिनों में कई जगहों पर 400 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है।
रविवार सुबह से ही मुंबई और ठाणे में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। महिम समेत कई इलाकों में पानी भर गया और मिठी नदी का जलस्तर भी बहोत ज्यादा बढ़ गया है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि बिना ज़रूरी काम के घर से बाहर न निकलें।
Mumbai Red Alert : महाराष्ट्र मौसम अपडेट
IMD का कहना है की 17 से 20 अगस्त तक मुंबई, कोकण और गोवा में बहोत ज्यादा बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40–50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। इस लिए सभी से अपील है की अलर्ट रहे।
मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में 19 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट
पालघर जिले में 20 अगस्त तक रेड अलर्ट
Mumbai Airport Flights Delay : मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स प्रभावित
लगातार बारिश की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर पड़ा है। शनिवार को तेज बारिश और गीले रनवे की वजह से 15 से ज्यादा फ्लाइट्स पहली बार में नहीं उतर पाईं और दोबारा ऊपर जाकर चक्कर लगाना पड़ा। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित होती है।लेकिन बारिश और तेज हवाओं के कारण लैंडिंग मुश्किल हो जाती है।
Maharashtra Rain News : लोगों से अपील
अगले तीन से चार दिन मुंबई और आसपास के जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सतर्क रहें।
ALSO READ :-
