Nissan Tekton SUV 2026 में भारत में लॉन्च होगी। Patrol जैसी लुक, Level 2 ADAS, पैनोरामिक सनरूफ और ₹10.5 लाख से शुरू होने वाली कीमत के साथ।
Nissan Tekton SUV 2026 : भारत में आने वाली नई जापानी SUV
Nissan अपनी नई मिड-साइज़ SUV “Tekton” को भारत में 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 2026) में लॉन्च करेगी। यह SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।

Nissan Tekton निर्माण और बाजार
Nissan Tekton को भारत में बनाया जाएगा, ताकि इसे घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में बेचा जा सके। यह Nissan की लाइनअप में Magnite से ऊपर बैठेगी।

Nissan Tekton डिज़ाइन
- इसका डिज़ाइन Nissan की फ्लैगशिप SUV Patrol से प्रेरित है।
- सामने की तरफ बड़ा ग्रिल, कनेक्टेड LED DRLs और C-शेप हेडलाइट्स दी गई हैं।
- बोनट पर बड़े अक्षरों में “TEKTON” लिखा होगा, जो इसे प्रीमियम लुक देगा।
- SUV की बॉडी में मजबूत व मस्कुलर लुक दिया गया है।
- छिपे हुए रियर डोर हैंडल्स, रूफ रेल्स, और डुअल टोन अलॉय व्हील्स इसकी खासियत होंगी।
- पीछे की ओर C-शेप कनेक्टेड LED टेल लाइट्स दी गई हैं।

Nissan Tekton इंटीरियर और फीचर्स
- अंदर की झलक में मल्टी-लेयर्ड डैशबोर्ड दिखा, जिसमें ग्लॉस ब्लैक फिनिश और कॉपर एक्सेंट है।
- बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- ऑटो एसी और एम्बिएंट लाइटिंग
- प्रीमियम साउंड सिस्टम
- वायरलेस चार्जिंग, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन
- पैनोरामिक सनरूफ

Nissan Tekton सेफ्टी
- कई एयरबैग्स, ABS + EBD, ESC
- 360-डिग्री कैमरा
- लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसी आधुनिक सुरक्षा तकनीकें संभव हैं।

Nissan Tekton पावरट्रेन
कंपनी ने इंजन डिटेल्स अभी नहीं बताई हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें मिल सकते हैं —
नैचुरल पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल, और हाइब्रिड वेरिएंट
इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के विकल्प होंगे।
Nissan Tekton कीमत
शुरुआती कीमत लगभग ₹10.5 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
ALSO READ:-

