Royal Enfield Shotgun 650 एक 648cc इंजन वाली स्टाइलिश बॉबर बाइक है, जो दमदार पावर, शानदार डिजाइन और बेहतरीन कंफर्ट के साथ आती है। कीमत ₹3.67 लाख से शुरू।
Royal Enfield Shotgun 650 – दमदार स्टाइल, पावर परफॉर्मन्स, शानदार स्टाइलिंग और कम्फर्ट
Royal Enfield Shotgun 650 एक जबरदस्त बॉबर स्टाइल की क्रूज़र बाइक है, जिसे खास तौर पर उन भाइयों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बाइक चलाने के साथ-साथ एक अनोखा लुक भी चाहते हैं। इसमें 648cc का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो 46.4 बीएचपी पावर गेनेराते करता हैं और 52.3 एनएम टॉर्क देता है। इसके तीन वेरिएंट आते है और चार शानदार कलर ऑप्शन में अवेलेबल हैं – ग्रीन ड्रिल, स्टेंसिल व्हाइट, शीट मेटल ग्रे और प्लाज़्मा ब्लू। इसका लो-स्लंग डिजाइन, आरामदायक सीट और दमदार ब्रेकिंग सिस्टम इसे लंबी राइड के लिए बेहतरीन बनाते हैं। ₹3.67 लाख से शुरू होने वाली इसकी कीमत और Royal Enfield की भरोसेमंद क्वालिटी इसे और भी खास बनाती है।

Royal Enfield Shotgun 650 –दमदार स्टाइल
Royal Enfield Shotgun 650 तो एकदम मस्त दिखती है। इसके कलर इतने फंकी हैं कि दूर से ही नजर टिक जाती है। कंपनी ने इसको ‘कस्टम’ लुक देने के लिए खास पेंट स्कीम दी है, जैसे कस्टम वर्कशॉप में बाइक तैयार होती है। ये सिंगल-सीटर है, पीछे बड़ा सा फेंडर और चौड़ी सीट है जो बैठने में काफी आराम देती है। बाकी के पार्ट्स कहे और से नहीं बल्कि Super Meteor से लिए गए हैं, तो क्वालिटी भी एकदम सॉलिड और जानदार है। चलाने में भी रॉयल फील आता है।”
Royal Enfield Shotgun 650 – एर्गोनॉमिक्स और कम्फर्ट
Shotgun 650 एक सिंगल-सीट बाइक है और इंडिया में कुछ ही लोग सिंगल सीट पसंद करते है बाकि ज्यादातर लोग सिंगल सीट नहीं पसंद करते है, इंडिया में लोग ऐसी बाइक पसंद करते हैं जिसमें पीछे कोई बैठ सके।क्युकी भाई इंडिया में अकेले घूमने में कोई मज़ा नहीं है। Royal Enfield ये बात जानती है, इसलिए पिलियन सीट अलग से बेचती है और इससे अच्छा पैसा कमा लेती है।
सीट पर बैठने का तरीका Super Meteor से ज्यादा सीधा है, क्योंकि ये शहर में चलाने के लिए बनी है। हैंडल सीधा है, ज्यादा पतला नहीं, और पैरों के लिए पैग बीच में हैं, न ज्यादा आगे न पीछे। बैठने में एकदम आराम मिलता है, कुछ-कुछ Classic 350 जैसा लगता है। लगता है जब Classic 650 आएगी, तो उसका भी पोस्चर ऐसा ही होगा।
पिलियन सीट में चढ़ना-उतरना आसान होता है, जगह भी ठीक होती है और सीट नरम होती है। लेकिन पिलियन सीट में बैठने का तरीका थोड़ा अजीब था, खासकर छोटे कद वालों के लिए।

Royal Enfield Shotgun 650 – परफॉर्मेंस और हैंडलिंग
Super Meteor चलाने में मजेदार है, लेकिन उसका राइड क्वालिटी थोड़ा हार्ड लगता था। Royal Enfield Shotgun 650 में ये दिक्कत काफी हद तक ठीक कर दी है। पीछे का सस्पेंशन अलग स्प्रिंग रेट के साथ आता है और रिबाउंड भी स्लो है, जिससे सॉफ्ट राइड मिलती है। सीट का पोज़िशन भी ऐसे रखा है कि झटके कम महसूस होते हैं।
ये सिर्फ Super Meteor से ही नहीं, बल्कि Interceptor से भी स्मूथ चलने में है। मैंने 2022 का Interceptor रखा है, तो फर्क अच्छे से समझ आता है। हां,इसको परफेक्ट नहीं बोल सकते हो, लेकिन RE के 650cc फैमिली में सबसे आरामदायक राइड देती है।
शहर में चलाने के लिए ये बाइक लगभग बेस्ट मल्टी-सिलेंडर है। इसका सीधा बैठने वाला पोज़िशन ट्रैफिक में बढ़िया लगता है। हैंडल तक पहुंचने के लिए थोड़ा हाथ बढ़ाना पड़ता है, लेकिन कंट्रोल अच्छा मिलता है। मुंबई जैसे शहर में ये पोज़िशन काफी हेल्प करता है।
मुझे सबसे अच्छा ये लगा कि 50-70 kmph की स्पीड पर ये बाइक ट्रैफिक में स्मूथ चलती है, न वजन महसूस होता है, न मोड़ने में दिक्कत। हां, 20-30 kmph पर फ्रंट थोड़ा अजीब लगता है, बाइक को सही दिशा में ले जाने में मेहनत लगती है। और पार्किंग में या तंग जगह से निकालते वक्त फुटपेग थोड़ा परेशानी करते हैं।
Royal Enfield Shotgun 650 – फ़ीचर्स और टेक्नोलॉजी
Shotgun 650 में सेमी-एनालॉग और डिजिटल वाला मीटर है, जिसमें ट्रिपर नेविगेशन भी मिलता है। सस्पेंशन Showa का है – आगे USD फोर्क और पीछे ट्विन शॉक्स हैं, जिन्हें पांच लेवल तक एडजस्ट कर सकते हो। लीवर एडजस्टेबल हैं, हेडलाइट LED की है, और USB चार्जिंग भी दी गई है। साथ में ड्यूल-चैनल ABS तो स्टैंडर्ड आता ही है।
Royal Enfield Shotgun 650 – फ्यूल एफिशिएंसी
चाहे स्कूटर हो या बड़ी मल्टी-सिलेंडर बाइक, माइलेज तो सबको जानना होता है। हमने Shotgun 650 को सिटी में टेस्ट किया, तो इसने करीब 24 kmpl का एवरेज दिया। मतलब, इसके 14 लीटर टैंक से आसानी से 250 किलोमीटर चल सकती है। हाईवे पर माइलेज स्पीड, एक्सेलेरेशन और सामान के वजन पर भी डिपेंड करेगा।
Royal Enfield Shotgun 650 – वेरिएंट और एक्स-शोरूम कीमत
| Variant | Ex-Showroom Price | Brakes & Wheels |
|---|---|---|
| Shotgun 650 Custom Shed | ₹3,67,202 | Disc Brakes, Alloy Wheels |
| Shotgun 650 Custom Pro | ₹3,78,140 | Disc Brakes, Alloy Wheels |
| Shotgun 650 Custom Special | ₹3,81,064 | Disc Brakes, Alloy Wheels |
ALSO READ:-


