Saiyaara Box Office Collection: पहले हफ्ते में ₹200 करोड़ पार

saiyaara movie
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Saiyaara Box Office Collection : आहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘Saiyaara‘ ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

जानिए 7वें दिन की पूरी कमाई, थिएटर ऑक्यूपेंसी और वर्ल्डवाइड कलेक्शन डिटेल्स।

Saiyaara Box Office Collection पहले हफ्ते में ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार!

बॉलीवुड में नए चेहरों के साथ आई फिल्म Saiyaara ने रिलीज़ के पहले ही हफ्ते में तहलका मचा दिया है। आहान पांडे और अनीत पड्डा की इस डेब्यू फिल्म ने दर्शकों के दिलों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अपना जादू चला दिया है।

Saiyaara Movie की सातवें दिन की कमाई

7वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने ₹11.71 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही पहले हफ्ते में ‘सैयारा’ ने कुल ₹165.46 करोड़ भारत में कमा लिए हैं। ये आंकड़े अभी लाइव हैं और अंतिम शो के बाद थोड़े बदल सकते हैं।

Saiyaara Movie वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में जबरदस्त कमाई करने के बाद Saiyaara Movie ने विदेशों में भी अच्छी वह वही बटोरी है।
6 वें दिन तक की वर्ल्डवाइड कमाई: ₹220 करोड़

  • इंडिया में नेट कलेक्शन: ₹153.75 करोड़
  • वर्ल्ड वाइड कलेक्शन: ₹37 करोड़
  • इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: ₹183 करोड़

Saiyaara Movie के लिए दर्शकों की दीवानगी।

गुरुवार को थिएटर्स में फिल्म की औसत कमाई 28.54% रही।

  • सुबह के शो: 19.74%
  • दोपहर के शो: 33.08%
  • शाम के शो: 32.81%
  • रात के शो: (डेटा उपलब्ध नहीं)

दिल्ली-NCR और मुंबई में फिल्म को सबसे ज्यादा शो मिले हैं। पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में भी जबरदस्त रुझान देखने को मिला। छोटे शहरों में जयपुर और लखनऊ में भी लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिली।

Saiyaara Movie की कहानी और निर्देशन

Saiyaara को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है और इसे यशराज फिल्म्स (YRF) ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें कृष कपूर (आहान पांडे) एक उभरते म्यूज़िशियन और वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) एक शर्मीली राइटर के रोल में हैं। फिल्म प्यार, जुदाई और भावनाओं की गहराई को छूती है।

ALSO READ:-

SAIYAARA
SAIYAARA

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn