TCS Layoffs 2025 (Tata Consultancy Services) ने कहा है कि वह 2025 में करीब 12,261 लोगों की नौकरी खत्म करने वाली है।
यह अब तक की कंपनी की सबसे बड़ी छंटनी है।
TCS में 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट। TCS ने क्यों हटाए इतने कर्मचारी? जानिए पूरी वजह।
TCS ने क्यों हटाए 12,000 कर्मचारी यह संख्या उसकी पूरी टीम का लगभग 2% है। यह खबर आते ही सोशल मीडिया और न्यूज में तेजी से फैल रही है और लोग इसको लेकर काफी चिंतित हैं।
TCS Removing Employees: AI और बदलते दौर को देखकर कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है
TCS Layoffs को लेकर कंपनी का कहना है कि यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन उन्हें खुद को भविष्य के लिए तैयार करना जरूरी है। Artificial Intelligence और बाजार की की स्थिति को देखकर TCS को मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा कि वो अपने कर्मचारियों की संख्या और कार्यशैली में बदलाव लाए। यह कदम साफ दिखाता है कि TCS Removing Employees अब यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है।
TCS News: CEO बोले – छंटनी AI की वजह से नहीं, बल्कि स्किल की कमी के कारण
TCS के CEO K. Krithivasan ने मीडिया से बात करते हुए कहा,
हम कंपनी में नई तकनीक और नए कामों के लिए ज़रूरी स्किल्स ला रहे हैं। लेकिन हमारे कई मिड और सीनियर लेवल के लोग इन नई ज़रूरतों के हिसाब से फिट नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए हमें ये फैसला लेना पड़ा। ये छंटनी सिर्फ AI की वजह से नहीं है, असली वजह है स्किल की कमी।
TCS Layoffs: किन लोगों की जा सकती है नौकरी?
2025 में TCS कई लोगों की नौकरियां खत्म करने वाली है। इसका सबसे ज़्यादा असर उन कर्मचारियों पर होगा जो मिड या सीनियर लेवल पर काम कर रहे हैं। कुछ जूनियर कर्मचारी भी हटाए जा सकते हैं, खासकर वो जो काफी समय से बिना किसी काम के बैठे हैं यानी बेंच पर हैं।
कंपनी का कहना है कि इस छंटनी से उनके ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
TCS Layoff पर सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया – गुस्सा और चिंता
TCS News को लेकर Twitter (X) और Reddit पर काफी चर्चाएं हो रही हैं। एक यूज़र ने कहा, अगर TCS जैसी कंपनी में छंटनी हो रही है, तो बाकी IT फर्म्स का क्या होगा?
एक अन्य यूज़र ने लिखा, AI अब बस खतरा नहीं रहा, वो अब हकीकत बन चुका है।
इस तरह के कमेंट्स से पता चलता है कि TCS Layoffs को लेकर कर्मचारियों में भय और अनिश्चितता का माहौल है।
क्या सिर्फ TCS ही लोगों को निकाल रही है? नहीं, टाटा की और कंपनियाँ भी कर चुकी हैं ऐसा।
TCS अकेली कंपनी नहीं है जो लोगों की नौकरी खत्म कर रही है। इससे पहले Tata Steel और Tata Motors भी खर्चा कम करने और मशीनों से काम करवाने के चलते कई लोगों को निकाल चुकी हैं। इससे साफ लगता है कि TCS जैसी छंटनी अब और भी कंपनियों में देखने को मिल सकती है।
VitalNews360: TCS छंटनी से मिली सीख – अब नई चीजें सीखना बहुत ज़रूरी है
TCS Layoffs 2025 से ये बात साफ हो गई है कि IT सेक्टर में नौकरी बचाए रखने के लिए अब नई टेक्नोलॉजी और स्किल्स सीखनी पड़ेंगी।
अब कंपनियाँ उन्हीं को नौकरी दे रही हैं जो AI और नए तरीके से काम करना जानते हैं।
जब TCS जैसी बड़ी कंपनी अपने लोगों को निकाल सकती है, तो ये हर काम करने वाले के लिए एक बड़ा इशारा है – अब समय है खुद को बदलने और कुछ नया सीखने का।
ALSO READ:-
