TikTok India comeback : TikTok भारत में फिर से लॉन्च होने वाला है? 5 साल बाद इसकी वेबसाइट अचानक एक्सेस होने लगी है। जानें टिकटॉक बैन का कारण और क्या ऐप की वापसी संभव है।
भारत में TikTok India की वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। पाँच साल पहले जून 2020 में सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। उस समय केंद्र सरकार ने कहा था कि ये ऐप्स देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इसी लिए TikTok का उपयोग अचानक बंद हो गया था और इसके लगभग 200 मिलियन भारतीय यूज़र्स रातों-रात प्लेटफ़ॉर्म से हट गए।
लेकिन अब एक बार फिर Tik Tok India को लेकर उम्मीदें जागी हैं। हाल ही में कई यूज़र्स ने बताया कि TikTok website भारत में दोबारा एक्सेस की जा सकती है। हालांकि, अभी तक न तो TikTok और न ही इसकी पैरेंट कंपनी ByteDance की ओर से किसी आधिकारिक वापसी की पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद यह खबर फैंस के बीच उत्साह लेकर आयी है।
Tiktok website: फिलहाल TikTok का मोबाइल ऐप अभी भी भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन वेबसाइट के सक्रिय होने से इस लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफ़ॉर्म की संभावित वापसी की अटकलें तेज़ हो गई हैं। अगर Tik Tok सच में वापसी करता है, तो यह भारतीय क्रिएटर्स और यूज़र्स के लिए बड़ी खबर होगी, क्योंकि इसने लाखों लोगों को पहचान और मनोरंजन का मंच दिया था।