UPSSSC PET Exam 2025 जानें ऑफिशियल एग्ज़ाम डेट, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका और एग्ज़ाम से जुड़ी हर ज़रूरी अपडेट।
UPSSSC PET Exam Date 2025:
UPSSSC ने Preliminary Eligibility Test (PET) 2025 की तारीख़ घोषित कर दी है। यह परीक्षा उन सभी स्टूडेंट के लिए बेहद अहम है जो उत्तर प्रदेश की समूह ‘ग’ भर्तियों जैसे– क्लर्क, लेखपाल, सहायक पद और अन्य नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। PET आपके लिए एक प्रवेश द्वार (Entry Gate) का काम करता है, क्योंकि इसके अंकों के आधार पर ही आपको मुख्य भर्ती परीक्षाओं में बैठने का मौका मिलता है।
UPSSSC PET Exam 2025 कब होगी?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने घोषणा कर दी है कि PET 2025 की परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को होगी। इस परीक्षा को दो बार यानी दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। उम्मीदवार अपनी शिफ्ट के अनुसार निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुँचकर परीक्षा देंगे।
परीक्षा का पैटर्न और किन विषयों से आएंगे प्रश्न?
बच्चों, अब ज़रा समझो इस परीक्षा का पैटर्न। यह टेस्ट बहुत मुश्किल नहीं होता, लेकिन चूँकि लाखों विद्यार्थी इसमें बैठते हैं, इसलिए प्रतियोगिता ज़्यादा कड़ी हो जाती है। इस परीक्षा में आपसे सवाल सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा, गणित, तर्कशक्ति और समसामयिक घटनाओं से पूछे जाएंगे। मतलब यह कि अगर आपने रोज़ाना पढ़ाई की है और इन विषयों पर ध्यान दिया है, तो आपके पास अच्छे अंक लाने और चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने का बढ़िया मौका है।
क्यों महत्वपूर्ण है UPSSSC PET 2025?
PET परीक्षा सिर्फ़ एक साधारण टेस्ट नहीं है, बल्कि यह आपकी सरकारी नौकरी पाने की पहली सीढ़ी है। अगर आप इसमें अच्छे अंक लाते हैं तो आगे होने वाली बड़ी भर्ती परीक्षाओं, जैसे लेखपाल, क्लर्क और ग्रुप ‘ग’ की अन्य नौकरियों में आपको प्राथमिकता दी जाएगी। यानी PET में अच्छा स्कोर करने से आपके चयन के चांस बढ़ जाते हैं। इसी वजह से इस परीक्षा को हल्के में नहीं लेना चाहिए और पूरी मेहनत के साथ तैयारी करनी चाहिए।
अब क्या करें उम्मीदवार?
अब जब UPSSSC PET Exam Date 2025 तय हो गई है, तो आपके लिए सबसे ज़रूरी है कि अपनी तैयारी को अच्छे से पूरा करें। पहले से पढ़े हुए टॉपिक का बार-बार रिवीजन करें और रोज़ाना मॉक टेस्ट देकर प्रैक्टिस करें। इससे आपको साफ पता चलेगा कि आपकी ताकत क्या है और किन जगहों पर और मेहनत करनी है। साथ ही, यह मत भूलिए कि एडमिट कार्ड और अन्य ज़रूरी अपडेट सिर्फ़ UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही मिलेंगे, इसलिए उस पर नज़र बनाए रखें। याद रखिए, अब समय बर्बाद करने का नहीं, बल्कि पूरे ध्यान और लगन से पढ़ाई करने का है।
Steps How to Download UPSSSC PET Exam Admit Card
UPSSSC PET एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार हैं:-
- सबसे पहले आपको UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होमपेज पर दिये गए PET Admit Card 2025 के लिंक पर आपको क्लिक करना है।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर आपका एडमिट काड दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
DIRECT LINK TO DOWNLOAD UPSSSC PET ADMIT CARD 2025

What Details Mentioned in UPSSSC PET Admit Card?
UPSSSC PET Admit Card पर दी जाने वाली सूचनाएँ कुछ इस प्रकार हैं:-
- उम्मीदवार का नाम / कैंडिडेट का नाम
- पिता का नाम / फादर का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- जन्म तिथि
- श्रेणी /कैटेगरी
- लिंग / जेंडर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा केंद्र कोड
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- महत्वपूर्ण निर्देश आदि।
ALSO READ :-
